क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान

फुटबॉल जगत के दिग्गज खिलाड़ी और पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। रोनाल्डो ने गुरुवार (5 नवंबर) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने इस फैसले की जानकारी दी। उनके अचानक लिए गए फैसले से दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसक हैरान हैं। रोनाल्डो ने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर में कई रिकॉर्ड बनाए, लेकिन वह कभी फीफा वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सके।

वीडियो में रोनाल्डो ने भावुक संदेश देते हुए कहा कि अब पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम की नंबर-7 जर्सी अगली पीढ़ी को सौंपने का समय आ गया है। उन्होंने कहा, “पुर्तगाल के लोगों के लिए अब वह दिन आ गया है, जब मैं नेशनल टीम की नंबर-7 जर्सी वापस कर रहा हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह जर्सी सिर्फ मेरी होगी। लेकिन 23 साल तक इसे पहनना, इसकी रक्षा करना और दुनिया भर के स्टेडियमों में पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सौभाग्य और जिम्मेदारी की बात रही। अब इसे आने वाली पीढ़ी को सौंपने का वक्त है। यह फैसला आसान नहीं था।”

रोनाल्डो ने आगे कहा कि कुछ फैसले केवल दिमाग से नहीं, बल्कि दिल से लिए जाते हैं। अगस्त 2003 में शुरू हुआ उनका यह सफर उनकी जिंदगी को हमेशा के लिए बदल गया। राष्ट्रीय टीम के साथ बिताए पलों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ गोल, रिकॉर्ड और ट्रॉफियां ही याद नहीं आतीं, बल्कि वे लोग भी याद आते हैं, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया। उनके मुताबिक, फुटबॉल केवल एक खेल नहीं है, बल्कि यह लोगों और भावनाओं से जुड़ा हुआ है।

पुर्तगाल की जर्सी के लिए झोंक दी पूरी ताकत

रोनाल्डो ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के साथ अपने पूरे करियर में उन्होंने हमेशा अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने की कोशिश की। उनका लक्ष्य जीतना, सर्वश्रेष्ठ बनना और इतिहास रचना था। उन्होंने कहा कि वह खुद से हमेशा बड़ी उम्मीदें रखते थे और उन्हें विश्वास था कि पुर्तगाल की टीम और आगे जा सकती है। इस सफर में उन्होंने देश की जर्सी के लिए अपना सब कुछ लगा दिया।

उन्होंने अपने करियर की यादों को साझा करते हुए कहा कि इस दौरान कई शानदार जीत मिलीं, जिन्हें वह कभी नहीं भूल पाएंगे। वहीं कुछ हार ऐसी भी रहीं, जिनका दर्द आज भी महसूस होता है। उन्होंने असफलताओं और मुश्किल दौर का भी सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। रोनाल्डो ने कहा कि पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनके लिए गर्व की बात रही है।

ऐसा रहा रोनाल्डो का अंतरराष्ट्रीय करियर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के लिए 234 मुकाबले खेले और इस दौरान 146 गोल किए। उन्होंने 20 अगस्त 2003 को कजाकिस्तान के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। इसके बाद 2004 में ग्रीस के खिलाफ उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल दागा। दो दशक से अधिक लंबे करियर में रोनाल्डो ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं और पुर्तगाल के सबसे सफल खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *